Indiamart Affiliate Program Se Paise Kamaye – आज के डिजिटल युग में पैसे कमाने के कई ऑनलाइन तरीके हैं, जिनमें से एक है “Affiliate Marketing” भी है, आपने Amazon, Flipkart या Meesho जैसे प्लेटफॉर्म्स के Affiliate Programs के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि IndiaMART जैसी B2B मार्केटप्लेस भी अपना Affiliate Program चलाती है?
IndiaMART एक बड़ा इंडस्ट्रियल और बिज़नेस प्लेटफॉर्म है, जहाँ करोड़ों व्यापारी अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ बेचते हैं। अगर आप एक ब्लॉगर हैं, डिजिटल मार्केटर हैं या आपके पास सोशल मीडिया पर अच्छा फ़ॉलोअर्स बेस है, तो आप इस प्लेटफ़ॉर्म से हर महीने 30 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि IndiaMART Affiliate Program क्या है, कैसे काम करता है, और इससे पैसे कैसे कमाए जाते हैं।
Indiamart Affiliate Program क्या है?
IndiaMART Affiliate Program एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ कोई भी व्यक्ति IndiaMART की सेवाओं या लिस्टिंग को प्रमोट करके कमाई कर सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा बायर (Buyers) को प्लेटफार्म पर लाना है,
जब कोई व्यक्ति आपकी Indiamart Affiliate Link पर क्लिक करता है और Indiamart की वेबसाइट पर जाता है तो आपकी कमाई होती है, चाहे यूजर प्रोडक्ट Buy करे या न करे आपकी कमाई होगी इसलिए Indiamart Affiliate Program काफी ज्यादा फेमस है क्योकि
यहाँ पर हर एक Unique Click 2.5 रुपये मिलते है और आप इस एफिलिएट प्रोग्राम से हर महीने अधिकतम 30 हजार रुपये तक कमा सकते हो और जो आप पैसे कमाओगे वो Weekly Payout के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेज दिया जायेगा।
Indiamart Se Paise Kaise Kamaye?
IndiaMART से पैसे कमाने के लिए आपको IndiaMART के Affiliate Program से जुड़ना होता है। जब आप इस प्रोग्राम से जुड़ जाते हैं, तब आपको Affiliate Dashbord मिलेगा जहा से आप Indiamart पर उपलब्ध प्रोडक्ट के एफिलिएट लिंक बना सकते हो,
अपने पसंदीदा प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक बनाने के बाद उस लिंक को आप अपने ब्लॉग, यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम पेज, व्हाट्सएप ग्रुप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं,जहा से लोग उस प्रोडक्ट को Buy करने में Interested हो
अब जब कोई व्यक्ति उस लिंक के पर क्लिक करेगा और उस प्रोडक्ट को बी करने के लिए जायेगा तो आपको हर एक Unique लिंक क्लिक पर 2.5 रुपये की कमाई होगी, और यदि User प्रोडक्ट को Buy कर लेता है तो आपकी और भी ज्यादा कमाई होगी ।
IndiaMART Affiliate Program Criteria
IndiaMART Affiliate Program से जुड़ने के लिए निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए:
- आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आपके पास एक Active बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- आपके पास Instagram पर 2 हजार या उसे अधिक Follower या YouTube पर 500 या उससे अधिक Subscriber होने चाहिए, तभी आपका अकाउंट Approved होगा।
- आप एक Content Creator या Influencer हो और Indiamart के Product को अपनी Audience को Promote कर सको।
- KYC Verification जरूरी है, जिसके लिए आपके पास Valid PAN Card और आधार कार्ड होना चाहिए।
Indiamart Affiliate Program Terms and Conditions
IndiaMART Affiliate Program से जुड़ने से पहले इन नियम और शर्तों को जरूर पढ़ें:
- उम्र और पात्रता: केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति ही प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं।
- सही जानकारी: साइनअप करते समय दी गई सभी जानकारी सही और वैध होनी चाहिए, अन्यथा खाता बंद किया जा सकता है।
- प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग वर्जित: किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, मिसलीडिंग कंटेंट, स्पैमिंग, या ट्रैफिक मैनिपुलेशन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- IndiaMART की अनुमति: IndiaMART किसी भी समय नियम व शर्तें, कमीशन रेट या प्रोग्राम की पॉलिसी को बिना सूचना के बदल सकता है।
- कमाई और भुगतान: क्लिक के आधार पर भुगतान किया जाता है, जो साप्ताहिक रूप से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होता है — न्यूनतम राशि की कोई बाध्यता नहीं।
- ट्रैकिंग का दायरा: कमाई केवल उन्हीं क्लिक पर मान्य होगी जो आपके यूनिक ट्रैकिंग लिंक के ज़रिए आए होंगे।
- खाता समाप्ति: अगर आप नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो IndiaMART बिना पूर्व सूचना के आपका खाता बंद कर सकता है।
IndiaMART Affiliate Program Sign Up कैसे करें?
IndiaMART Affiliate Program से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- IndiaMART Affiliate Signup Page पर जाएँ।
- वहाँ “Continue With Google” पर क्लिक करें और अपने किसी Google खाते से Sign Up करे।
- इसके बाद अपना सोशल मीडिया जैसे YouTube या Instagram Account Link करे जहाँ पर आपको प्रोडक्ट को प्रमोट करना है।
- इसके बाद अपना KYC Submit करे
- Kyc सबमिट करने के बाद कुछ दिन में आपका अकाउंट Approved हो जायेगा यदि आपके द्वारा डाली गयी सभी जानकारी सही होगी तो।
- KYC Submit करते ही आप Product का एफिलिएट लिंक बनाकर उसे Promote करना शुरू कर सकते हो।
IndiaMART Affiliate Commission Rate क्या है?
- प्रति वैध क्लिक ₹2.5: जब कोई उपयोगकर्ता आपके एफिलिएट लिंक पर क्लिक करता है और IndiaMART वेबसाइट पर पहुंचता है, तो आपको ₹2.5 का कमीशन प्राप्त होता है।
- कोई बिक्री आवश्यक नहीं: इस प्रोग्राम में कमाई के लिए किसी उत्पाद की बिक्री आवश्यक नहीं है; केवल उपयोगकर्ता को आपके एफिलिएट लिंक के माध्यम से IndiaMART वेबसाइट पर लाना ही पर्याप्त है।
Note: Commission समय-समय पर बदल भी सकता है, इसलिए Official Dashboard पर जानकारी चेक करते रहें।
IndiaMART Affiliate Program Payment Proof

IndiaMART Affiliate Program Real or Fake?
IndiaMART एक भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और ISO Certified कंपनी है जो 1996 से Operate कर रही है। इसका Affiliate Program पूरी तरह Legit और Real है। हजारों लोग पहले से इससे जुड़े हुए हैं और हर महीने हज़ारों रुपये कमा रहे हैं।
हां, कुछ लोग गलत तरीकों से Click भेजने की कोशिश करते हैं जिससे उनका अकाउंट Suspend हो जाता है – ऐसे में उन्हें यह Program Fake लगता है। इसलिए हमेशा Genuine तरीके से काम करें।
IndiaMART Affiliate Program Contact Number
अगर आपको IndiaMART Affiliate Program से जुड़ी कोई जानकारी या मदद चाहिए, तो आप नीचे दिए गए Contact Details पर संपर्क कर सकते हैं:
- Customer Care Number: +91 8447778088 (WhatsApp Only)
- Email: support@indiamart.com
- Affiliate Help Desk: affiliate@indiamart.com
Indiamart Affiliate Program से जुड़े सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या Indiamart Affiliate Program फ्री है?
हाँ, यह पूरी तरह से फ्री है। इसमें जुड़ने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता।
2. Indiamart Affiliate Program में जुड़ने के लिए Instagram पर कितने Followers होने चाहिए?
2K Followers
3. Indiamart Affiliate Program में Payment कब मिलता है?
यहाँ पर आपको Payment Weekly Basis पर मिलता है, हो सकता है आपको पहला पेमेंट लेट मिले क्योकि पहले Week में Account Setup, Account Approved आदि का प्रोसेस होता है।
4. क्या Student भी इसमें काम कर सकते हैं?
हाँ, अगर आपके पास PAN और बैंक अकाउंट है तो आप इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
Conclusion
अगर आप घर बैठे बिना कोई Investment किए Online पैसे कमाना चाहते हैं, तो IndiaMART Affiliate Program आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें आपको सिर्फ Product के Link पर Unique और Targeted क्लिक लाने होंगे और हर एक Unique क्लिक पर आपको 2.5 रुपये की कमाई होगी,
लेकिन याद रखें, यह एक Long-Term Game है। Consistency और Real Audience के साथ ही आप इसमें सफलता पा सकते हैं। आज ही Signup करें और अपनी कमाई की शुरुआत करें।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट करें।
अन्य ब्लॉग पोस्ट