Flipkart Se Paise Kaise Kamaye – 10+ तरीके जिनसे कमा सकते है लाखो

Flipkart Se Paise Kaise Kamaye -आज भारत में लाखों लोग ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रहे हैं, और Flipkart उनमें से एक बड़ा नाम बन चुका है। Flipkart सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट नहीं, बल्कि पैसे कमाने का एक वैध और भरोसेमंद Platform है। अगर आप सोच रहे हैं कि Flipkart Se Paise Kaise Kamaye जा सकते हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है।

यहां हम Flipkart से पैसे कमाने के 10+ सबसे बेस्ट और भरोसेमंद तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें कोई भी – चाहे वह स्टूडेंट हो, हाउसवाइफ हो, प्रोफेशनल हो या रिटायर्ड व्यक्ति – अपनाकर महीने के हजारों से लाखों रुपये तक कमा सकता है। तो चलिए आपको बताता हूँ की Flipkart Se Paise Kaise Kamaye घर बैठे।

Filpkart से पैसे कमाने के 10+ तरीके

[toc]

1. Flipkart Seller बनकर प्रोडक्ट बेचें

Flipkart पर पैसे कमाने का सबसे सीधा और मुख्य तरीका है कि आप खुद को Flipkart पर एक Seller (विक्रेता) के रूप में रजिस्टर करें। यदि आपके पास कोई प्रोडक्ट है – चाहे वह कपड़े हों, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मोबाइल एक्सेसरीज़, हैंडमेड प्रोडक्ट्स, या होम डेकोर – आप उन्हें Flipkart पर बेच सकते हैं।

इस प्रोसेस में सबसे पहले आपको seller.flipkart.com पर जाकर एक अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए PAN Card, GST नंबर, बैंक अकाउंट और पिकअप एड्रेस जैसी बेसिक डिटेल्स चाहिए होंगी। अकाउंट वेरीफिकेशन के बाद, आप अपने प्रोडक्ट्स को Flipkart पर लिस्ट कर सकते हैं। जैसे ही ग्राहक आपके प्रोडक्ट को खरीदते हैं, Flipkart आपके द्वारा तय की गई कीमत में से अपना कमीशन काटकर बाकी अमाउंट आपको भेज देता है।

इसके लिए आपको प्रोडक्ट की क्वालिटी, डिलीवरी टाइम, और कस्टमर फीडबैक का ध्यान रखना होता है। Flipkart आपके प्रोडक्ट को प्रमोट भी करता है यदि आपकी रेटिंग्स अच्छी हों। शुरुआत में थोड़ी मेहनत लगती है, लेकिन एक बार सेटअप हो जाने के बाद यह बिजनेस ऑटोमैटिक मोड में चल सकता है।

कमाई: अगर आप Filpkart Seller बनकर हर दिन 5-10 ऑर्डर भी निकालते हैं और हर प्रोडक्ट पर ₹100 से ₹500 का मुनाफा है, तो आप ₹30,000 से ₹1,00,000+ प्रति माह आसानी से कमा सकते हैं।

2. Flipkart Affiliate Marketing से कमाई करें

अगर आपके पास एक यूट्यूब चैनल, वेबसाइट, इंस्टाग्राम पेज या टेलीग्राम ग्रुप है जहां पर अच्छी खासी ऑडियंस है, तो Flipkart Affiliate Program आपके लिए पैसे कमाने का एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें आप Flipkart के प्रोडक्ट्स के लिंक को शेयर करते हैं और जब कोई व्यक्ति उस लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको उस पर कमीशन मिलता है।

इसके लिए आपको affiliate.flipkart.com पर जाकर अकाउंट बनाना होता है। अकाउंट अप्रूवल होने के बाद आप अपने अकाउंट में करके किसी भी प्रोडक्ट का कस्टम लिंक बना सकते हैं और उसे अपने ब्लॉग, यूट्यूब डिस्क्रिप्शन, फेसबुक ग्रुप या WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं। जब कोई ग्राहक उस लिंक से कोई भी प्रोडक्ट खरीदता है, तो आपको 4% से 20% तक का कमीशन मिल सकता है।

जिन लोगों के पास एक बड़ी ऑडियंस है, वे रोजाना हजारों क्लिक और सैकड़ों सेल्स जनरेट कर सकते हैं। यह तरीका कम खर्च में ज्यादा मुनाफा देता है क्योंकि इसमें कोई इन्वेस्टमेंट नहीं है।

कमाई: यदि आप रोजाना 1000+ क्लिक और 30-40 ऑर्डर ला पाते हैं, तो आप आसानी से ₹25,000 से ₹1,00,000 प्रति माह तक कमा सकते हैं। Tech और Fashion जैसे सेगमेंट्स में कमीशन ज्यादा होता है।

3. Flipkart Wholesale से प्रोडक्ट्स खरीदकर रीसेल करें

Flipkart ने छोटे व्यापारियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है जिसका नाम है “Flipkart Wholesale”। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर रिटेलर्स और दुकानदारों के लिए है जो थोक में सस्ते प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं। यहां आपको कपड़े, जूते, मोबाइल एसेसरीज़, किराना आइटम्स, और कई प्रकार के प्रोडक्ट्स थोक दामों में मिलते हैं।

इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको Flipkart Wholesale ऐप डाउनलोड करना होता है और KYC के लिए GST नंबर या बिज़नेस आईडी देनी होती है। इसके बाद आप Bulk में प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं और उन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से रीसेल कर सकते हैं – जैसे कि इंस्टाग्राम स्टोर, व्हाट्सएप बिज़नेस, लोकल मार्केट या अपनी वेबसाइट पर।

Flipkart Wholesale से प्रोडक्ट्स खरीदकर रीसेल करने का फायदा यह है कि आपको Flipkart के क्वालिटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं जो ट्रेंड में होते हैं और ब्रांडेड भी होते हैं। रीसेल करते समय आप 20% से 50% तक का मार्जिन खुद तय कर सकते हैं।

कमाई: यदि आप प्रति दिन ₹1,000 से ₹5,000 की सेल भी करते हैं और 30% मार्जिन रखते हैं, तो आप ₹9,000 से ₹50,000+ प्रति माह कमा सकते हैं। बड़े स्केल पर यह कमाई लाखों में भी जा सकती है।

4. Flipkart SuperCoins से Indirect Earning करें

Flipkart अपने लॉयल कस्टमर्स को “SuperCoins” नाम की डिजिटल करेंसी देता है। जब भी आप Flipkart या Myntra से शॉपिंग करते हैं, या Quizzes, Game Zone और Partner App सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो आपके अकाउंट में SuperCoins जुड़ते जाते हैं।

आप इन SuperCoins को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं – जैसे कि मोबाइल रिचार्ज, OTT सब्सक्रिप्शन (SonyLiv, Zee5), डोमेन खरीदना, फ्लाइट या होटल बुक करना आदि। इसके अलावा कुछ ऑफर्स में आप SuperCoins को कैशबैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप खुद तो SuperCoins से फायदा उठा ही सकते हैं, साथ ही दूसरों के लिए भी सुपरकॉइन रिडीम करके उनसे सर्विस चार्ज के रूप में पैसे ले सकते हैं। मान लीजिए किसी को ₹500 का SonyLiv सब्सक्रिप्शन चाहिए और वह आपके पास SuperCoins के बदले ₹250 देने को तैयार है, तो आप उसके लिए रिडीम करके ₹250 कमा सकते हैं।

कमाई: यदि आप खुद के और दूसरों के लिए SuperCoins का स्मार्ट उपयोग करें, तो आप ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह की Indirect बचत या कमाई कर सकते हैं।

5. YouTube पर Flipkart Products के Review करके कमाएं

अगर आपको कैमरे के सामने बात करना आता है और टेक्नोलॉजी या लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की थोड़ी समझ है, तो आप Flipkart पर मिलने वाले प्रोडक्ट्स का Unboxing और Review वीडियो बना सकते हैं। इसके लिए सबसे बेहतर तरीका है कि आप Affiliate Marketing को इसमें जोड़ें।

आपको करना सिर्फ इतना है कि किसी प्रोडक्ट का honest review बनाएं – जैसे मोबाइल, गैजेट्स, स्मार्टवॉच, लैपटॉप बैग्स, या होम डेकोर आइटम्स – और वीडियो के डिस्क्रिप्शन में उसका Flipkart Affiliate लिंक दें। जब कोई दर्शक उस लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको कमीशन मिलेगा।

जब आपका चैनल थोड़ा बड़ा हो जायेगा तो आपको Paid Review के ऑफर्स भी मिलेंगे इसके साथ कई Sellers आपको फ्री में प्रोडक्ट बी भेजेंगे हैं ताकि आप उसका प्रमोशन करें और उनके प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जान सके।

कमाई: यदि आपके वीडियो पर 10,000 से ज्यादा views आते हैं और अच्छी CTR रहती है, तो आप ₹5,000 से ₹30,000 प्रति माह या इससे अधिक कमा सकते हैं, खासकर फेस्टिव सीजन में।

6. Flipkart पर Delivery Partner (Wishmaster) बनकर

अगर आप पार्ट टाइम या फुल टाइम जॉब ढूंढ़ रहे हैं जिसमें कोई खास स्किल की जरूरत न हो, तो Flipkart के साथ Delivery Partner यानी “Wishmaster” बन सकते हैं। इसके लिए आपको एक बाइक, ड्राइविंग लाइसेंस, स्मार्टफोन और थोड़ा फिजिकल फिटनेस चाहिए।

आपको Flipkart के लॉजिस्टिक पार्टनर eKart में Apply करना होगा। सिलेक्शन के बाद आपको एक तय एरिया में डिलीवरी असाइन की जाएगी। आपको प्रति पैकेट के हिसाब से पेमेंट मिलेगा, और साथ ही इंसेंटिव भी।

यह तरीका उन लोगों के लिए बढ़िया है जो अपनी फ्री टाइम को कैश में बदलना चाहते हैं या जिनका ध्यान फिजिकल काम में ज्यादा होता है।

कमाई: अगर आप प्रतिदिन 50 डिलीवरी कर पाते हैं, तो आप ₹15,000 से ₹35,000 प्रति माह कमा सकते हैं, और फेस्टिवल सीज़न में यह और ज्यादा हो सकता है।

7. Flipkart Video Quizzes और Games से कमाई

Flipkart ने अपने App में एक नया सेक्शन “Video” और “Game Zone” लॉन्च किया है जहां आप ट्रिविया क्विज, फन गेम्स, और प्रेडिक्शन कॉन्टेस्ट खेलकर SuperCoins या कैश रिवॉर्ड जीत सकते हैं।

जैसे – “क्या बोलती पब्लिक”, “फेक या नॉट”, और “डेली ट्रिविया”। ये गेम्स न केवल मजेदार होते हैं बल्कि सही जवाब देकर आप SuperCoins और Gift Vouchers जीत सकते हैं, जिन्हें आप रिचार्ज, OTT सब्सक्रिप्शन या डिस्काउंट्स में यूज़ कर सकते हैं।

आप चाहें तो वीडियो बना सकते हैं जिसमें आप क्विज के जवाब और ट्रिक्स लोगों को बताते हैं और Affiliate Link शेयर करके भी कमाई कर सकते हैं।

कमाई: इस तरीके से आप डायरेक्ट पैसे तो नहीं कमाते है लेकिन हां आप इन एक्टिविटीज से ₹500 से ₹3,000 प्रति माह की वैल्यू जीत सकते हैं – बचत के रूप में या वाउचर के रूप में।

8. Flipkart SmartPack के जरिए रिचार्ज और Cashback

Flipkart SmartPack एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है जिसमें यदि आप मोबाइल खरीदते हैं और उसमें SmartPack जोड़ते हैं, तो आपको कुछ महीने बाद उस प्रोडक्ट की Effective कीमत पर बड़ा कैशबैक मिल सकता है।

आप इस प्लान को दूसरों को समझा कर भी बेच सकते हैं – जैसे किसी को नया फोन खरीदना है, तो आप उसे SmartPack के फायदे समझाएं और Flipkart Affiliate लिंक के ज़रिए सेल कराएं।

साथ ही, अगर आपके पास खुद मोबाइल या रिचार्ज का खर्च है, तो SmartPack के ज़रिए आप पैसे बचा सकते हैं।

कमाई: एक मोबाइल पर SmartPack से ₹500 से ₹2,000 का फायदा संभव है, और यदि आप दूसरों के लिए सेल कराते हैं तो Affiliate से और ज्यादा कमा सकते हैं।

9. Flipkart Referrals और Promotional Offers से कमाई

फ्लिपकार्ट कई बार Limited Time Promotional Offers और Referral Program चलाता है, जिसमें आप अपने दोस्तों या फैमिली को App डाउनलोड करवाकर या प्रोडक्ट खरीदवाकर Cashback और SuperCoins कमा सकते हैं।

कुछ ऑफर्स में First Order पर ₹100 से ₹500 तक का बोनस मिलता है। आप इसका प्रचार सोशल मीडिया, टेलीग्राम ग्रुप या WhatsApp पर कर सकते हैं और लोगों को ऑफर समझाकर रजिस्टर करवा सकते हैं।

कमाई: हर रेफरल पर अगर ₹100 भी मिलता है और आप महीने में 50 रेफरल कर पाते हैं, तो आप ₹5,000 प्रति माह कमा सकते हैं।

10. Flipkart Seller के लिए Ads Campaigns मैनेज करके

अगर आप डिजिटल मार्केटिंग जानते हैं या सीख रहे हैं, तो आप नए Sellers के लिए Flipkart Ads Campaigns बना सकते हैं। Sellers को अपने Product की Visibility बढ़ाने के लिए Filpkart Ads Campaigns की जरूरत होती है।

आप Freelancing प्लेटफॉर्म्स जैसे Fiverr, Upwork या फेसबुक ग्रुप्स के जरिए Sellers से संपर्क कर सकते हैं और उनके प्रोडक्ट्स को Promote करने में मदद कर सकते हैं।

आप चाहें तो अपने लोकल व्यापारियों के लिए भी यह सेवा दे सकते हैं।

कमाई: यदि आप एक Seller से ₹2,000 से ₹10,000 तक चार्ज करते हैं तो यदि आप 4 से 5 क्लाइंट बना लोगे तो हर महीने आराम से आप ₹10,000 से ₹50,000+ कमा सकते हैं।

11. Flipkart Shopsy से प्रोडक्ट्स रीसेल करके कमाएं

Shopsy, Flipkart का एक अलग प्लेटफॉर्म है जो खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बिना इन्वेस्टमेंट के ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं। Shopsy App से आप Flipkart के प्रोडक्ट्स को WhatsApp, Instagram, Telegram और Facebook अपना Margin Add करके शेयर कर सकते हैं और और जब कोई प्रोडक्ट Buy करेगा तो आपका जो Margin होगा वो आपको मिल जायेगा।

इसका प्रोसेस बेहद आसान है – आपको सिर्फ Shopsy App डाउनलोड करना है, उसमें रजिस्टर करना है और प्रोडक्ट्स ब्राउज़ करने हैं। जब आप कोई प्रोडक्ट पसंद करते हैं तो उसमे अपना Margin Add करके उसे अपने नेटवर्क में शेयर कर सकते हैं। जैसे कोई Product 300 रुपये है तो उसमे आप अपना 200 रुपये का Margin Add कर सकते हो और Product का Price 500 रुपये हो जायेगा यदि कोई उस लिंक से खरीदारी करता है, तो 200 रुपये का जो मार्जिन जो आपने Add किया था वो आपको Product के Deliver होने Return Period खतम होने के बाद आपको मिल जायेगा मिलता है।

आप चाहें तो अपने WhatsApp स्टेटस, Facebook ग्रुप, या लोकल ग्राहकों के साथ Price जोड़कर शेयर कर सकते हैं। Shopsy एक तरह से Flipkart Affiliate + Reselling प्लेटफॉर्म है जिसे आम लोग भी आसानी से यूज़ कर सकते हैं।

कमाई: यदि आप दिन में 5-10 प्रोडक्ट्स बेच पाते हैं और प्रति प्रोडक्ट ₹100 का मार्जिन मिलता है, तो आप आसानी से ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह तक कमा सकते हैं – और अच्छे नेटवर्क के साथ यह कमाई लाखों में भी पहुंच सकती है।

Faq Related To Flipkart Se Paise Kaise Kamaye

Flipkart Kaun Sa Desh Ka Hai?

Filpkart को दो भारतीयों Sachin Bansal और Binny Bansal ने मिलकर बनाया था पहले ये कंपनी भारतीय थी लेकिन अब इस Company को Walmart ने खरीद लिया है और यह अब एक अमेरिकी कंपनी बन चुकी है।

फ्लिपकार्ट कंपनी में जॉब कैसे पाए?

Filpkart Company में Job पाने के लिए आपको www.flipkartcareers.com पर जाना होगा यहाँ पर आपको Filpkart में उपलब्ध सभी Jobs के बारे में जानकारी मिल जाएगी जो Jobs आपके लिए फिट हो उसमे आप Apply कर सकते हो।

फ्लिपकार्ट से घर बैठे पैसे कैसे कमाए?

फिल्पकार्ट से आप घर बैठे कई तरीको से पैसा कमा सकते हो जैसे Flipkart Affiliate Program से, Flipkart Seller बनकर आदि।

अंतिम शब्द

Flipkart Se Paise Kaise Kamaye इसके हमने यहाँ पर 11 तरीके बताये है जिनमे ततो कुछ तरीके ऐसे है जिनसे लाखो रुपये की कमाई की जा सकती है, आपको हमारे द्वारा बताये गए तरीके में सबसे अच्छा तरीका कौन सा लगा और आप कौन से तरीको को आजमाने वाले हो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए,

इसे भी पढ़े

Leave a Comment