Slice Credit Card Full Details, Eligibility, Charges, Benefits,

दोस्तों आज के अपने इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आपको Slice Credit Card के बारे में पूरी जानकारी देने वाल हूँ जैसे की Slice Credit Card Apply, Slice Credit Card Apply करने की Eligbility Criteria, Slice Credit Benefits, Slice Credit Charges आदि

Slice Credit card भारत में युवाओं और पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वाले लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छा Credit Card आप्शन है । यह Slice Small Finance Bank द्वारा जारी किया जाता है और यह एक Rupay Credit Card होता है इस कारन ये UPI Apps से भी Link हो जाता है और UPI App के जरिये इस Credit Card से Payment कर सकते है, Sclice Credit Card का इस्तेमाल हम Shopping करने Daily के UPI Transaction जैसे कामो में कर सकते है,

Slice Credit Card क्या है?

Slice credit card एक lifetime Free UPI-enabled क्रेडिट कार्ड है। आप इसे फिजिकल या वर्चुअल रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Card से Transaction करने पर आपको हर हर एक ट्रांजैक्शन पर 3% तक का कैशबैक मिलता है में इस क्रेडिट कार्ड में “Slice in 3” फीचर उपलब्ध है,

जिससे आप जो भी खरीदारी करते हो उसके बिल को 3 महीने की आसान EMI में बाँट सकते हो और उसे पर आपको कोई ब्याज भी नहीं देना पड़ता है, इस Credit Card लो Use करने पर Cashback आपको Monies के रूप में मिलता है जिसे आप Slice App के जरिये Track कर सकते हो और उसे Real Cash Back में रेडीम कर सकते है।

Slice Credit Card Eligibility

Slice Credit Card को 2 तरीके से लिए जा सकता है पहला Secured Issuance और दूसरा है Unsecured Issuance दोनों तरह से लेने का Eligibility Criteria निम्नलिखित है यदि आप नीचे दिए गए Criteria को पूरा करते हो तो Slice Credit Card के लिए Apply कर सकते।

For Unsecured Issuance

  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक भारतीय नागरिक और भारत का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का Slice Digital Saving Account होना चाहिए और उसकी KYC Complete हो।
  • आवेदक Politically Exposed Person (PEP) नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक का मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक्ड होना चाहिए।
  • इस Card को वेतनभोगी, स्वरोजगार करने वाले या विद्यार्थी अप्लाई कर सकते है
  • इस Credit को Apply करने के लिए किसी प्रकार के Minimum Credit Score की आवश्यकता नहीं होती है इसलिए नए User भी इस Credit Card के लिए Apply कर सकते है।
  • इस Credit Card को Apply करने के लिए Income Proof या पिछले क्रेडिट हिस्ट्री की जरूरत पड़ सकती है।
  • इस Card में Minimum Limit 2 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक मिल जाती है।

For Secured Issuance

  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक भारतीय नागरिक और भारत का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का Slice Digital Saving Account होना चाहिए और उसकी KYC Complete हो।
  • आवेदक Politically Exposed Person (PEP) नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक का मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक्ड होना चाहिए।
  • इस Card को वेतनभोगी, स्वरोजगार करने वाले या विद्यार्थी अप्लाई कर सकते है
  • इस Card को Apply करने के लिए पिछले Credit History या Income Proof की आवश्यकता नहीं होती है।
  • आपको Slice Digital Saving Account में FD करानी होगी Minimum आप 1 हजार रुपये की भी FD कर सकते हो।
  • FD पर लियन (lien) लग जाता है। कार्ड बंद होने या बकाया चुकाने तक FD समय से पहले नहीं निकाली जा सकती। बैंक अपनी मर्जी से अतिरिक्त शर्तें लगा सकता है।

Slice Credit Card Apply कैसे करें?

स्टेप 1: ऐप डाउनलोड और साइन-अप

  1. सबसे पहले Google Play Store से Slice App डाउनलोड करके ओपन करें ।
  2. Get Started पर क्लिक करें और मांगी गई बुनियादी परमिशन को अलाउ करके नेक्स्ट करें ।
  3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और नेक्स्ट करें OTP आयेगा OTP को Fill करे।
  4. अपना First Name और Last Name भरें। अगर कोई Invite Code है तो उसे डालें, नहीं तो खाली छोड़कर Continue पर क्लिक करें।

स्टेप 2: क्रेडिट सेक्शन चुनें

  1. ऐप के होम पेज पर नीचे दिए गए Credit ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद Credit Card वाले विकल्प के नीचे Explore पर क्लिक करें।
  3. अगर आपका Slice में सेविंग्स अकाउंट ओपन नहीं है, तो पहले अपना अकाउंट ओपन कर लें; फिर वापस इसी पेज पर आकर Activate पर क्लिक करें ।

स्टेप 3: प्रोफ़ाइल और बेसिक डिटेल्स भरे

  1. अपना प्रोफेशन चुनें कि आप Salaried, Self-Employed या Student हैं ।
  2. Terms & Conditions स्वीकार करके Continue करें ।
  3. अपना PAN Card Number दर्ज करें और आगे बढ़ें ।

स्टेप 4: KYC वेरिफिकेशन (Aadhaar & DigiLocker)

  1. अपना Aadhaar Card Number दर्ज करें और Next पर क्लिक करें ।
  2. आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके Submit करें।
  3. DigiLocker के माध्यम से आधार और पैन कार्ड डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस करने की परमिशन Allow करें ।
  4. डॉक्यूमेंट्स फेच होने के बाद स्क्रीन पर आपका CIBIL Score दिखाई देगा, उसे देखकर Continue करें।

स्टेप 5: बैंक अकाउंट और इनकम वेरिफिकेशन

  1. अपना Salary/Primary Bank Account लिस्ट में से चुनें (अगर लिस्ट में बैंक न दिखे, तो ‘Other Bank’ सर्च करके सेलेक्ट करें) ।
  2. बैंक से लिंक नंबर पर आए OTP को डालकर बैंक अकाउंट फेच कराएं ।
  3. अपना कार्य (Work Profession) और जिस शहर में काम करते हैं (Work City) का नाम चुनें ।
  4. अपनी Monthly Income (मासिक आय) सेलेक्ट करके Continue पर क्लिक करें।

स्टेप 6: अप्रूवल और कार्ड डिटेल्स

  1. प्रोफाइल वेरीफाई होते ही आपकी अप्रूव्ड Credit Limit स्क्रीन पर दिख जाएगी (जैसे ₹33,000 या उससे अधिक)।
  2. Meet your UPI Credit Card पर क्लिक करके आप अपना वर्चुअल कार्ड, कार्ड नंबर, CVV और एक्सपायरी डेट तुरंत देख सकते हैं।

स्टेप 7: फिजिकल कार्ड ऑर्डर करना

  1. Order Physical Card पर कन्फर्म कर दें; कुछ ही दिनों में कार्ड आपके पते पर डिलीवर हो जाएगा।
  2. अगर आप प्लास्टिक/फिजिकल कार्ड मंगाना चाहते हैं, तो Order Physical Card पर क्लिक करें।
  3. अपना डिलीवरी एड्रेस चेक करें (जरूरत पड़ने पर उसे एडिट भी कर सकते हैं) ।

Slice Credit Card Limit

Slice Credit Card Limit व्यक्ति की आय, क्रेडिट हिस्ट्री, खर्च पैटर्न और बैंक की रिस्क पॉलिसी पर निर्भर करती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह मिनिमम ₹2,000 से शुरू होकर ₹10 लाख तक हो सकती है। नियमित इस्तेमाल और समय पर भुगतान से लिमिट बढ़ने की संभावना रहती है। अपने Slice Credit Card के लिमिट को आप Slice App में देख और Manage कर सकते हो।

Slice Credit Card Benefits

Slice credit card benefits मुख्य रूप से ये हैं:

  • इस Credit Card को लेने के लिए न कोई Joining Fees होती है और यह Lifetime Free है।
  • इस Credit Card को Use करने पर 3 प्रतिशत तक का Cashback मिलता है ।
  • Zero forex charges – अंतरराष्ट्रीय लेनदेन पर बैंक का कोई मार्कअप नहीं।
  • Slice in 3 – Slice Credit Card का Use करके आप जो भी Shopping करते हो उसे 3 महीने की आसान EMI में Convert कर सकते हो बिना किसी अतरिक्त ब्याज के।
  • UPI लिंकिंग – यह एक Rupay Credit Card है तो आसानी से लगभग सभी UPI Apps से Link हो जाता है और इसका UPI App के जरिये इस Card से Payment भी कर सकते है।
  • Slice Spark – हर हफ्ते पार्टनर ब्रांड्स पर डील्स और कैशबैक मिलते है।
  • क्रेडिट स्कोर बिल्ड करने में मदद – पहली बार क्रेडिट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प।
  • ऐप में रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अलर्ट, खर्च ट्रैकिंग और बजट टूल्स।

ये सुविधाएं रोजमर्रा के खर्चों और छोटे-छोटे लेनदेन के लिए उपयोगी हैं।

Slice Credit Card Charges

Slice Credit Card का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कोई जॉइनिंग फीस या सालाना फीस नहीं लगती। कार्ड पूरी तरह लाइफटाइम फ्री है। कार्ड खो जाने या खराब होने पर नया कार्ड भी मुफ्त में मिल जाता है। लेकिन इस Card पर जो अन्य Charges है वो निम्नलिखित है ।

Bank Transfer Charge

अगर आप क्रेडिट लिमिट से अपने बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो 2.5% फीस लगती है (कम से कम ₹25)। इस पर 18% GST अलग से जुड़ जाता है।

International Transaction Charge

विदेश में खर्च करने या विदेशी वेबसाइट से खरीददारी करने पर Slice कोई फॉरेक्स मार्कअप नहीं लेता। यानी बैंक की तरफ से जीरो चार्ज। (हालांकि कार्ड नेटवर्क या मर्चेंट का अपना रेट लग सकता है।)

Surcharges

  • फ्यूल पर: अगर एक बिलिंग साइकिल में ₹25,000 से ज्यादा खर्च हो तो 2% सरचार्ज (मिनिमम ₹10)
  • किराया पर: ₹10,000 से ज्यादा खर्च होने पर 1% सरचार्ज
  • बिजली-पानी-गैस जैसे यूटिलिटी बिल पर: ₹25,000 से ऊपर जाने पर 1% सरचार्ज
  • वॉलेट लोडिंग और एजुकेशन पेमेंट पर: 1% सरचार्ज (मिनिमम ₹10)

EMI (Slice in 3)

बड़ी खरीदारी को 3 महीनों में बांटने पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती। लेकिन अगर आप बीच में EMI बंद कर देते हैं तो बकाया राशि पर 3.5% फोरक्लोजर फीस लग सकती है।

Finance Charges

अगर आप हर महीने का पूरा बिल समय पर चुका देते हैं तो कोई ब्याज नहीं लगता। ब्याज-मुक्त अवधि 14 से 46 दिन तक हो सकती है।

लेकिन अगर बिल का कुछ हिस्सा बचा रहता है तो 3.5% प्रति माह (सालाना लगभग 42%) ब्याज लगना शुरू हो जाता है।

Late Payment Fees

अगर आप बिल को देर से भरते है तो आपको निम्नलिखित तरीके से Late Fees लगती है।

  • ₹100 तक बकाया → कुछ नहीं
  • ₹101 से ₹500 → ₹100
  • ₹501 से ₹1,000 → ₹500
  • ₹1,001 से ₹5,000 → ₹600
  • ₹5,001 से ₹10,000 → ₹750
  • ₹10,001 से ₹25,000 → ₹900
  • ₹25,001 से ₹50,000 → ₹1,100
  • ₹50,000 से ऊपर → ₹1,300

सभी फीस और ब्याज पर 18% GST अलग से लगता है।

एक बात याद रखें ये सारे चार्जेस आधिकारिक MITC के अनुसार हैं। बैंक समय-समय पर इन्हें बदल सकता है, इसलिए लेटेस्ट जानकारी के लिए हमेशा Slice ऐप चेक करते रहें।

Slice Credit Card Login

Slice Credit Card

Slice Credit Card Login और मैनेजमेंट Slice मोबाइल ऐप के जरिए होता है। ऐप खोलें, मोबाइल नंबर/OTP या बायोमेट्रिक से लॉगिन करें। Login करने के बाद आप बैलेंस, स्टेटमेंट, पेमेंट, लिमिट, रिवॉर्ड्स और कार्ड ब्लॉक/अनलॉक जैसे सभी काम कर सकते हैं।

Slice Credit Card Customer Care Number

Slice Credit Card Customer Care Number:

  • Slice Customer Care Whatsapp Number: 08048329999
  • Slice Credit Card Customer Care Number: 1800-121-1905 (टोल-फ्री)
  • Slice Customer Care Email Id: help@slicebank.com

Faq Related Slice Credit Card

Slice Credit Card का Joining Fees कितना है?

इस Card का कोई भी Joining Fees नहीं है और नहीं कोई Annual Fees है ये Card Lifetime के लिए Free है।

Slice Credit Card पर कितनी Credit Limit मिलती है?

इस Card पर मिनिमम 2 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की Credit Limit मिलती है।

Slice Credit Card से UPI Payment कर सकते है की नहीं?

Slice Credit Card एक Rupay Credit Card होता है और इसके Use करके UPI Payment किया जा सकता है।

निष्कर्ष

Slice Credit Card उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो lifetime free कार्ड चाहते हैं, UPI से क्रेडिट इस्तेमाल करना चाहते हैं और क्रेडिट हिस्ट्री बनाना चाहते हैं। रिवॉर्ड्स हाई-एंड कार्ड्स जितने ज्यादा नहीं हो सकते, लेकिन जीरो फीस, आसान अप्रूवल और Slice in 3 फीचर इसे आकर्षक बनाते हैं। हमेशा समय पर बिल चुकाएं ताकि ब्याज और लेट फीस से बचें। लेटेस्ट डिटेल्स, चार्जेस और टर्म्स के लिए आधिकारिक Slice ऐप या slice.bank.in पर MITC/Rates चेक करें, क्योंकि ये समय-समय पर बदल सकते हैं।

Website Home PageClick Here

Leave a Comment