क्या आपने भी किसी से सुना है की Mobile App बनाकर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है और अब आप जानना चाहते है की मोबाइल Mobile App बनाकर या Application Se Paise Kaise Kamaye यदि आपका जवाब हाँ है तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग पोस्ट पर आ गए हो आज के अपने इस ब्लॉग पोस्ट में मै आपको Mobile App Bnakar या Application से पैसा कमाने के सभी संभव तरीके बताने वाला हूँ।
दोस्तों मै इस ब्लॉग पोस्ट को बिल्कुल बेसिक से शुरू कर रहा हूँ की आपको मोबाइल App के बारे में कुछ नहीं पता है और आप Mobile App बनाकर पैसा कमाना चाहते हो, यदि आपको Mobile Application के बारे में पहले से जानकारी है तो आप पेज को पेज को स्क्रॉल करके Application Se Paise Kaise Kamaye वाला सेक्शन पढ़ सकते हो।
Mobile App/Applications क्या होता है?
मोबाइल ऐप (Mobile Application) एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है, जो स्मार्टफोन, टैबलेट या अन्य मोबाइल डिवाइस पर चलने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। यह ऐप्स यूज़र्स को विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करते हैं, जैसे कि गेम खेलना, सोशल मीडिया का उपयोग, ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट, लर्निंग, या फिर रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाना। उदाहरण के लिए:
- WhatsApp: मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए।
- Paytm: ऑनलाइन पेमेंट और शॉपिंग के लिए।
- Duolingo: भाषा सीखने के लिए।
मोबाइल ऐप्स दो मुख्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होते हैं:
- Android: Google Play Store पर।
- iOS: Apple App Store पर।
कुछ ऐप्स फ्री होते हैं, जबकि कुछ के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इन ऐप्स से उनके डेवलपर्स पैसा कैसे कमाते हैं? आइए, पहले जानते हैं कि मोबाइल ऐप्स बनाए कैसे जाते हैं।
Mobile Apps बनाते कैसे है?
Mobile Apps बनाने के लिए कई सारे Step होते है ऐसा नहीं है ककी आपके दिमाग में आया मोबाइल App बनाना है और आपने उसे बना दिया एक मोबाइल Apps बनाने के लिए कई सारे स्टेप होते है जिसे हमने नीचे बताया है।
- Mobile Apps बनाने का आइडिया
Mobile Apps बनाने के लिए जो सबसे पहले चीज़ होता है वह होता है Idea मतलब की आपको किस चीज़ का App बनाना है वह क्या काम करेगा जैसे जब Paytm App बना तो इसको बनाने वाले ने यह सोंचा होगा की लोग इससे Online Payment कर पाएंगे, ऐसे ही आपके मन भी एक idea होना चाहिए
- प्लेटफार्म Decide करना
जब आपके पास Idea हो तो उसके बाद यह आता है की किस प्लेटफार्म पर Apps बनाना है IOS या एंड्राइड , ज्यादातर लोग Android फोन चलाते है यदि आपका Idea ऐसा है जो एंड्राइड फोन वालो के लिए है तो आपका Platform Android होगा , Platform Final होने के बाद आपको उस प्लेटफार्म पर App बनाने के लिए जो टेक्निकल स्किल चाहिए सीखनी होगी जैसे
- टेक्निकल स्किल सीखकर App बनाना
Android Apps बनाने के लिए आपको Java, Kotlin, या Flutter जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखना होगा इसके साथ Apps बनाने के लिए जो अन्य Tools होते है उन्हें सीखना होगा, इसके बाद आप अपना App बना सकते है , App बनाने के बाद उसकी Testing करनी होगी ताकि कोई Bug हो तो वो पकड़ में आ जाये और जब App लांच हो यूजर को Apps में चलाने में कोई परेशानी न हो।
- No Code Platform से बिना कोडिंग किये बनाये App
आज के समय में कई सारे No Code Ai Platform आ गए है जिनसे बहुत ही जल्दी बिना Coding के कई प्रकार के Apps बनाये जा सकते है, लेकिन यदि आपका Idea थोड़ा Unique है तो उसके लिए Coding वाला तरीका बेस्ट रहेगा क्योकि इन No Code Apps बनाने वाले प्लेटफार्म से अपने Apps को अच्छे से Customize और अपने मन चाहे फीचर नहीं दे सकते हो।
और हां ये जो थोड़े बड़े Apps होते है जिसमे कई सारे फीचर होते है वो एक आदमी नहीं बनाता है इसको पूरी Developer की टीम बनाती है, एक अकेले Developer के लिए थोड़े क बड़े लेवल का App बनाना काफी मुश्किल होता है और इसमें काफी समय भी लग जाता है।
Mobile Apps पर Downloads कैसे लाये
जब आपका मोबाइल Apps बनाकर तैयार हो जाता है तो उसके बाद का जो काम रहता है वह रहता है App पर Downloads लाना क्योकि जब लोग आपके Apps को Download करेंगे और Use करेंगे तभी तो आप पैसा कमावागे, एंड्राइड ऐप्स पर डाउनलोड आये इसके लिए जरूरी है की आपका Apps किसी ऐसे जगह उपलब्ध हो जंहा से लोग App को Download कर सके।
Android App को Publish करने के लिए वैसे तो कई सारे प्लेटफार्म है जहा पर यदि आप अपना App पब्लिश कर दोगे तो लोग आपके Apps को डाउनलोड कर पाएंगे जैसे AppBrain, Playstore, Xiomi Store, Vivo Store, Smasung Store, Oppo Store आदि लेकिन इन सब में जो सबसे अच्छा है वह Playstore
क्योकि Playstore पर सबसे ज्यादा यूजर है जिससे आपके Apps को Organic Download मिलेंगे और दूसरा यह की यह गूगल का प्रोडक्ट है जिससे लोगो को इस पर भरोसा है, Google Playstore पर Apps Publish करने के लिए Play Console Account बनाना पड़ता है
जिसके लिए एक बार आपको $25 Pay करना होगा इसके बाद आपके Apps का Review होगा और यदि आपका App Playstore की Policy का पालन करता होगा तो वह Publish हो जायेगा App Publish होने के बाद उसपर Downloads लाने के लिए आप Playstore पर ही इसका Ad चला सकते है या फिर अन्य सोशल प्लेटफार्म पर उसका प्रमोशन करवा सकते हो।
Mobile Apps से या Application से पैसे कैसे कमाए
Application Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों जब आपका Apps पर User हो तो आप उसे कई प्रकार से पैसे कम सकते हो जिसके सभी तरीके हम आपको नीचे बता रहे है लेकिन किस तरीके से App से पैसे कमाने है इसे App बनाते समय ही ध्यान में रखना होता है ताकि उसी कके हिसाब से App बने और App से जो Income हो वो अच्छी हो।
दोस्तों हमारा Playstore पर 2 Apps लाइव है और एक Education केटेगरी में जिसमे GK, GS के Question Paper, और जानकारी मिलती है और दूसरा Apps है वो Task वाला है जिससे User Task करके पैसा कमा सकते है हम उन Apps से जिन जिन तरीको से पैसा कमाए है वो सभी तरीके नीचे बता रहे है।
1. Ads लगाकर पैसा कमाए
Apps से पैसा कमाने का जो सबसे प्रचलित तरीका है वो है Ads लगाकर पैसा कमाना आपने मोबाइल Apps Use करते समय देखा भी होगा की उसमे Ads आते है, उस Ads से ही App बनाने वालो को इनकम होती है, Mobile App में Ad लगाकर पैसा कमाने के लिए कई सारे Ad Network है लेकिन सबसे अच्छा Google Admob है
ये Google का प्रोडक्ट है और इसका Ads App में लगाना काफी आसन होता है और Admobe के Ads से ज्यादा Income भी होती है अन्य Ad Network की अपेक्षा, हमारा Apps से जो Revenue हो रहा है वह 60% – 70% Ads से ही है।
2. Premium Feature देकर
आप अपने App में कुछ चीजे Premium रख सकते हो जिसके लिए User से पैसा चार्ज कर सकते हो जैसे, की आपका कोई Gaming App है तो आप उसमे Map, Ad Free, New Skin आदि के लिए Premium Plan बना सकते हो और उससे पैसा कमा सकते है, ये मेथड से भी काफी अच्छा पैसा कमाया जा सकता यदि आप जो चीजे Premium में दे रहे हो वो रियल में Value देती है ।
3. Paid Sponsorship के जरिये
YouTube पर जैसे Paid Sponsorship मिलते है वैसे ही आप App के लिए भी Paid Sponsorship लेकर पैसा कमा सकते हो इसमें आपको अपने App के अन्दर किसी Banner, Link या App को Promote करना होता है जिसके लिए Brand और Companies पैसा देती है, इससे भी काफी अच्छा Income होता है यदि इसे सही से किया जाए।
हमारा जो Educational App है उस पर हमें Courses, Books के कई सारे Paid Sponsorship मिलता है और Paid Sponsorship से ही हमारा काफी अच्छा रेव Revenue बन जाता है।
4. Affiliate Marketing
Affiliate Marketing भी Application से पैसा कमाने के तरीका है आप अपने App के रिलेटेड एफिलिएट प्रोडक्ट अपने App के अन्दर प्रमोट कर सकते हो और उससे काफी अच्छा पैसा कमा सकते हो जैसे हम अपना बताये तो हमारा जो पैसे कमाने वाला App है उसमे CPI और ऑफर प्रमोट करते है
जिससे हमें एफिलिएट के जरिये Income होता है और जो हमारा एजुकेशनल App है उसमे हमें Books के एफिलिएट ऑफर को प्रमोट करते है, एफिलिएट से भी हमारा थोड़ा बहुत इनकम हो जाता है लेकिन उतना अच्छा नहीं होता जीता अच्छा Ads से और Paid Sponsorship से होता है।
5. App Development की सर्विस देकर
यदि आपने अपना App बनाया है तो आप दूसरो के लिए भी App बना सकते हो तो आप चाहो तो लोगो को App Development के सर्विस देकर पैसा कमा सकते इससे आपको काफी अच्छा इनकम होगा आप एक एक App बनाने के 40 से 50 हजार रुपये आराम से चार्ज कर सकते हो।
Application Se Paise Kaise Kamaye से जुड़े आपके सवाल
मोबाइल Apps बनाना सीखने में कितना समय लगेगा?
Mobile Apps बनना सीखने में कितना समय लगेगा यह कई बातो पर निर्भर करता है जैसे यदि आप बिल्कुल Beginner है तो आप Android App बनाना 6 – 8 महीने में सीख जाओगे वही यदि आपको कुछ चीजे पहले से आती है तो और भी जल्दी 2 से 5 महीने में सिख जाओगे।
क्या बिना कोडिंग के मोबाइल ऐप बनाया जा सकता है?
जी हां, आज के समय में No Code Ai Platform आ गए है जैसे Appy Pie, Thunkable, Lovable आदि इनसे आप बिना एक भी Code लिखे App बना सकते हो ।
Playstore पर App Publish करने में कितना पैसा लगता है?
Playstore पर App Publish करने के लिए Play Console Account की आवश्कयता होती है और Play Console अकाउंट बनाने के लिए $25 One Time Fees लगती है उसके बाद उस Play Console Account से Unlimited App Publish कर सकते है ।
अंतिम शब्द
दोस्तों यहाँ पर हमने आपको Application Se Paise Kaise Kamaye या Mobile Apps से पैसा कमाने की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी है आपको हमारी जानकारी कैसी लगे आप इसे हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताये और यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो वो भी आप हमसे कमेंट बॉक्स में जरूर पूँछे।